Posted by : Unknown Tuesday, 30 September 2014


बेहतर सेक्स लाइफ के लिए फायदेमंद हैं ये कसरतें

दिन भर के तनाव और व्यस्त जीवनशैली का असर अगर आपकी सेक्स लाइफ पर पड़ रहा है तो थोड़ा समय इन कसरतों के लिए निकालिए।

रोजमर्रा के रुटीन में कुछ ऐसी कसरतों को शामिल करें जो न केवल आपकी कामेच्छा बढ़ाएंगी बल्कि आपकी सेक्स परफॉर्मेंस को भी बेहतर बनाएंगी।

जानिए कामेच्छा बढ़ाने वाली तीन आसान करसतों के बारे में और इनकी मदद से अपने सेक्स लाइफ को बेहतर बनाएं।

केजल कसरत

सेक्स लाइफ से जुड़ी कसरतों में केजल कसरत का काफी महत्व है। यह पीसी मसल्स को मजबूत बनाती हैं जिससे निजी अंगों में रक्त संचार बढ़ जाता है।

गर्भावस्था के बाद की महिलाओं के लिए यह विशेष रूप से फायदेमंद हैं वहीं पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या को भी बंद करती है। इसे आप कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं।

इसके लिए पेल्विक मसल्स को सिकोड़ने और फिर खोलने का प्रयास करें। स्क्वैट्स न केवल पैरों और कमर को शेप में बनाए रखता है बल्कि ‌कामेच्छा भी बढ़ाता है। यह शरीर के निचले हिस्से में रक्त संचार बढ़ाता है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। मसल्स की कसरत होने का कारण यह स्टैमिना भी बढ़ाता है।

इसे करने के लिए पहले दोनों पैरों के बीच गैप रखते हुए सीधे खड़े हो जाएं।
कमर सीधी रखें और घुटने मोड़ें। धीरे-धीरे कुर्सी पर बैठने की मुद्रा में आएं और हाथ को सामने की ओर बढ़ाएं।
आठ से दस मिनट तक इस अवस्था में रहे और फिर सीधे हो जाएं।
चाहें तो हल्का वेट का भी इस कसरत में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

- Copyright © MY HEALTH PORTAL - Skyblue - Powered by Blogger - Designed by Johanes Djogan -